झारखंड

डिस्ट्रिक्ट मोड़ पर पुलिस का बड़ा वाहन चेकिंग अभियान, 111 वाहनों पर कार्रवाई

Mohan Rana 18 Sep 2026, 03:17 PM 22 views
डिस्ट्रिक्ट मोड़ पर पुलिस का बड़ा वाहन चेकिंग अभियान, 111 वाहनों पर कार्रवाई
बिना हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग और मोबाइल पर बात करना पड़ा भारी
हजारीबाग के डिस्ट्रिक्ट मोड़ पर पुलिस ने 18 सितंबर को विशेष वाहन चेकिंग सह जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर के नेतृत्व और यातायात थाना प्रभारी की टीम ने वाहन चालकों की जांच की। अभियान के दौरान बिना हेलमेट 60, ट्रिपल लोडिंग 20, वाहन चलाते समय मोबाइल इस्तेमाल करने पर 6 और नो-पार्किंग में 25 ऑटो/टोटो एवं अन्य वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की अपील की। पुलिस के मुताबिक यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आपके इलाके में भी ट्रैफिक नियमों का पालन कितना हो रहा है? कमेंट में बताइए।