झारखंड

हजारीबाग में ब्राउन शुगर गिरोह पर पुलिस का बड़ा वार, 6.28 ग्राम नशा के साथ दो गिरफ्तार

Mohan Rana 27 May 2026, 02:47 PM 217 views
हजारीबाग में ब्राउन शुगर गिरोह पर पुलिस का बड़ा वार, 6.28 ग्राम नशा के साथ दो गिरफ्तार
झील किनारे चल रहा था नशे का खेल, पुलिस ने दबोचे दो तस्कर
“हजारीबाग में नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है… झील के पास सुनसान कच्ची सड़क पर चल रहा था ब्राउन शुगर का धंधा… लेकिन पुलिस की नजर से बच नहीं सके तस्कर। गुप्त सूचना मिलते ही हजारीबाग पुलिस हरकत में आई और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। इसके बाद झील नंबर 3 जाने वाली सड़क पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. वाजिद अंसारी और मो. वसीम आलम के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके पास से 6.28 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक माप-तौल कांटा और एक R15 मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी मो. वाजिद अंसारी का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर हत्या के प्रयास और पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं इस नशा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। हजारीबाग पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और नशे के कारोबारियों में डर का माहौल देखा जा रहा है।”