अपराध

हजारीबाग पुलिस का विशेष समकालीन अभियान, 17 फरार अपराधी गिरफ्तार

Mohan Rana 20 Jul 2026, 09:33 AM 41 views
हजारीबाग पुलिस का विशेष समकालीन अभियान, 17 फरार अपराधी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर 18/19 जुलाई 2026 की रात जिलेभर में विशेष समकालीन छापेमारी अभियान चलाया गया।
हजारीबाग। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हजारीबाग पुलिस ने 18/19 जुलाई 2026 की रात जिलेभर में विशेष समकालीन छापामारी अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य विभिन्न मामलों में फरार चल रहे अपराधियों, वारंटियों और अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना था। इस अभियान का नेतृत्व जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस निरीक्षकों ने किया। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 28 टीमों का गठन किया गया, जिनमें 91 पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी शामिल थे। पूरी रात चले इस अभियान के दौरान पुलिस ने 17 फरार अपराधियों एवं वारंटियों को गिरफ्तार किया। हजारीबाग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में कोई फरार अपराधी या संदिग्ध व्यक्ति छिपा हुआ है या गिरफ्तारी के डर से भाग रहा है, तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना को दें। पुलिस सूचना का सत्यापन कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी। हजारीबाग पुलिस का संदेश स्पष्ट है— अपराधियों के लिए जिले में कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है और कानून से बचना संभव नहीं होगा।