झारखंड
अपहृत नाबालिग सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पीड़िता सुरक्षित परिवार को सौंपी गई, आरोपी न्यायिक हिरासत में।
बड़कागांव थाना कांड संख्या 116/26 (दिनांक 01.07.2026) में धारा 96/137(2)/65(1) BNS एवं 6 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में अपहृत नाबालिग बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके माता-पिता को सौंप दिया गया।
मामले के प्राथमिकी अभियुक्त प्रकाश कुमार साहू (पिता – सुरेश साव), ग्राम सेरेंगदाग, थाना टंडवा, जिला चतरा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
अग्रेतर कार्रवाई के तहत पीड़िता का माननीय न्यायालय एवं CWC में बयान दर्ज कराया गया है। मामले में विधिसम्मत आगे की कार्रवाई जारी है।
✅ त्वरित कार्रवाई, सुरक्षित बचाव और आरोपी की गिरफ्तारी — बड़कागांव पुलिस की प्रभावी कार्यशैली का उदाहरण।
