झारखंड

बगोदर-हजारीबाग रोड पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइक की जोरदार टक्कर में चार गंभीर घायल

Mohan Rana 27 May 2026, 05:39 PM 14 views
बगोदर-हजारीबाग रोड पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइक की जोरदार टक्कर में चार गंभीर घायल
तेज रफ्तार का कहर, आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक
बगोदर-हजारीबाग मुख्य सड़क पर अलपीटो के पास देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत बगोदर ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सभी को धनबाद रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान दोंदलो और लुतियानो निवासी संतोष और प्रवीण के रूप में हुई है। वहीं एक अन्य घायल की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।