झारखंड
बरही पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 21 ट्रकों में लदे करीब 160 मवेशी जब्त
मवेशी तस्करी पर बरही पुलिस का बड़ा प्रहार, 21 ट्रकों पर शिकंजा।
बरही। बरही पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 ट्रकों को जब्त किया है। इन ट्रकों में करीब 160 मवेशी लदे हुए पाए गए।
पुलिस ने सभी वाहनों और मवेशियों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी संख्या में मवेशियों को कहां ले जाया जा रहा था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मवेशी तस्करी से जुड़े कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में आगे की कार्रवाई और पूछताछ के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
