झारखंड
बड़कागांव पुलिस ने चोरी कांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
चोरी के तीन मोबाइल, चांदी की पायल और ₹11,600 नकद बरामद, दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए।
बड़कागांव थाना क्षेत्र के ग्राम महगाईखुर्द में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
31 जुलाई 2026 को दर्ज बड़कागांव थाना कांड संख्या 136/26 के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने काशिफ खान उर्फ अंसर इमाम और अशहर रजा उर्फ मो. राजा को गिरफ्तार किया। दोनों की निशानदेही पर चोरी के 3 मोबाइल फोन, एक जोड़ी चांदी की पायल और ₹11,600 नकद बरामद किए गए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
