झारखंड
CEIR पोर्टल की मदद से गुम हुए मोबाइल बरामद, बड़ा बाजार पुलिस ने मालिकों को किया सुपुर्द
पुलिस की सक्रियता और CEIR पोर्टल का असर, खोए मोबाइल वापस मिलने से लोगों के चेहरे खिले।
हजारीबाग में आम लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देशानुसार 31 मई 2026 को CEIR पोर्टल पर दर्ज गुमशुदा मोबाइल फोन को बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया। यह कार्रवाई बड़ा बाजार थाना पुलिस द्वारा की गई। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने हजारीबाग पुलिस के प्रयासों की सराहना की और खुशी जाहिर की। CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल की ट्रैकिंग और बरामदगी में लगातार सफलता मिल रही है।
