झारखंड
गोरहर पुल के पास हादसे के बाद धू-धू कर जला मालवाहक ट्रक, जीटी रोड पर मची अफरा-तफरी
बरकट्ठा से बगोदर जा रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आग की चपेट में आया, पुलिस मौके पर पहुंची, दमकल का इंतजार।
बगोदर | बरकट्ठा-बगोदर जीटी रोड स्थित गोरहर पुल के पास मंगलवार को एक मालवाहक ट्रक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे के कुछ ही देर बाद ट्रक के डीजल टैंक में विस्फोट जैसी स्थिति बनने से उसमें भीषण आग लग गई और देखते ही देखते पूरा ट्रक धू-धू कर जलने लगा।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। समाचार लिखे जाने तक दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची थी। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
