झारखंड
गिद्दी में पुलिस-मुठभेड़, दो अपराधी घायल
पुलिस की कार्रवाई से टली बड़ी वारदात!
पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात!
गिद्दी पुलिस को मिली सूचना के बाद कोलियारी और ट्रांसपोर्ट रोड के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान बाइक सवार तीन संदिग्ध पुलिस को देखकर जंगल की ओर भागने लगे।
पुलिस के अनुसार, जंगल से अपराधियों ने फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दो अपराधी घायल हो गए, जबकि एक फरार हो गया।
घायलों की पहचान बादल कुमार और मोहित कुमार उर्फ पीटर के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेजा गया है।
मौके से दो हथियार, कारतूस, खोखे और मोबाइल बरामद किए गए हैं। फरार अपराधी की तलाश में पुलिस अभियान जारी है।
