झारखंड
हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन: एक रात में 23 अपराधी गिरफ्तार, 73 ठिकानों पर छापेमारी
अपराधियों में हड़कंप, हजारीबाग पुलिस का विशेष समकालीन अभियान जारी
हजारीबाग पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 और 13 जून की रात विशेष समकालीन अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में फरार अपराधियों, वारंटियों और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए 31 विशेष टीमों का गठन किया गया।
करीब 123 पुलिस पदाधिकारी और जवानों ने जिले के विभिन्न इलाकों में 73 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस अभियान के दौरान कुल 23 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
हजारीबाग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि यदि उनके क्षेत्र में कोई फरार अपराधी छिपा हुआ है या गिरफ्तारी के डर से भाग रहा है, तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें।
हजारीबाग पुलिस का संदेश साफ है — अपराधियों के लिए जिले में कोई
