झारखंड
हजारीबाग एसपी का सख्त निर्देश: लंबित कांड, वारंट और संगठित अपराध पर चलेगा विशेष अभियान
बड़कागांव थाना की समीक्षा बैठक में एसपी ने दिए कड़े निर्देश, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा
हजारीबाग पुलिस अधीक्षक ने 15 जुलाई 2026 को बड़कागांव थाना का निरीक्षण कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी एवं सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में एसपी ने वर्ष 2025 से पूर्व एवं वर्तमान के सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया।
समीक्षा के दौरान जमानती एवं गैर-जमानती वारंट, इश्तेहार और कुर्की-जब्ती के मामलों को विशेष अभियान चलाकर निष्पादित करने का आदेश दिया गया। साथ ही हर सोमवार थाना स्तर पर लंबित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित करने का निर्देश भी दिया गया।
अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री वाले स्थानों को चिन्हित कर संबंधित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा संगठित अपराध से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। नए दर्ज संगठित अपराध के मामलों में भी तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा आम जनता की समस्याओं को समय पर सुनने और उनका समाधान करने तथा जमीन विवाद से जुड़े लंबित मामलों की थाना दिवस में समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया।
हजारीबाग पुलिस अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन और जनता को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराने के लिए लगातार
