झारखंड

हजारीबाग में KSS कुबेर गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार, मुठभेड़ के बाद 5 अपराधी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Mohan Rana 30 Jul 2026, 12:30 PM 103 views
हजारीबाग में KSS कुबेर गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार, मुठभेड़ के बाद 5 अपराधी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
प्रिंस खान गैंग के नेटवर्क पर शिकंजा, हथियार-गोला-बारूद बरामद, लेवी वसूली और बड़ी वारदात की साजिश नाकाम।
हजारीबाग में गैंगस्टर प्रिंस खान द्वारा संचालित KSS कुबेर गैंग के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद 5 सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जिसे पुलिस सुरक्षा में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधी कोयला खनन क्षेत्रों में लेवी वसूली, दहशत फैलाने और बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश रच रहे थे। छापेमारी और पूछताछ के दौरान पुलिस ने देशी पिस्टल, देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गिरोह का संचालन गैंगस्टर प्रिंस खान के निर्देश पर किया जा रहा था और हजारीबाग के कोयला क्षेत्रों में संगठन का विस्तार कर लेवी वसूली का नेटवर्क तैयार किया जा रहा था। पुलिस पूरे मामले में फरार अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।