झारखंड

हजारीबाग में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 230 वाहनों का चालान

Mohan Rana 16 Jul 2026, 02:23 AM 58 views
हजारीबाग में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 230 वाहनों का चालान
बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, मोबाइल पर बात और नो-पार्किंग पर चला पुलिस का डंडा, जागरूकता अभियान भी जारी।
🚔 हजारीबाग पुलिस का सख्त अभियान जारी पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर 15 जुलाई 2026 को इंद्रपुरी चौक से पैगोडा चौक तक विशेष वाहन चेकिंग एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) ने किया। टीम में यातायात थाना प्रभारी, 3 पुलिस पदाधिकारी और 10 गृहरक्षक शामिल थे। अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। 📌 कार्रवाई का विवरण: 🔹 बिना हेलमेट – 142 चालान 🔹 ट्रिपल राइडिंग – 33 चालान 🔹 मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाना – 10 चालान 🔹 नो पार्किंग में खड़े ऑटो/टोटो एवं अन्य वाहन – 45 चालान ➡️ कुल 230 वाहनों का चालान किया गया। हजारीबाग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करें। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।