झारखंड

हजारीबाग में थाना दिवस का आयोजन, जमीन विवादों के निष्पादन के साथ नशामुक्ति व सुरक्षा पर चला जागरूकता अभियान

Mohan Rana 19 Jul 2026, 01:58 AM 24 views
हजारीबाग में थाना दिवस का आयोजन, जमीन विवादों के निष्पादन के साथ नशामुक्ति व सुरक्षा पर चला जागरूकता अभियान
जिले के विभिन्न थानों में लोगों की समस्याएं सुनी गईं, महिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति का दिया गया संदेश
दिनांक 18 जुलाई 2026 को हजारीबाग जिले के विभिन्न थानों में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जमीन विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई कर कई मामलों का निष्पादन किया गया। इसके साथ ही आमजन को नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से कानून का पालन करने, नशे से दूर रहने और सुरक्षित यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।