झारखंड
हजारीबाग में वज्रपात का कहर: खेत में काम कर रहे दंपत्ति की दर्दनाक मौत
कंचनपुर गांव मे ं जामुन के पेड़ के पास खेत में काम के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, पूरे गांव मे ं पसरा मातम, सरकारी सहायता दिलान े की पहल ।
हजारीबाग के कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत पेलावल थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में गुरुवार शाम खेत में काम कर रहे दंपत्ति की वज्रपात की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान बासुदेव महतो (62 वर्ष) एवं उनकी पत्नी दुलिया देवी (56 वर्ष) के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि दोनों संत अगस्टिन स्कूल के पीछे खेत में काम कर रहे थे। अचानक तेज बारिश के दौरान हुई आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
घटना की सूचना मिलने पर सांसद मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी तथा प्रशासन से आपदा राहत योजना के तहत शीघ्र मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। दोनों शवों का पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया जाएगा।
सबसे दुखद बात यह है कि मृतक दंपति का इकलौता बेटा मुंबई में काम करता है। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया है।
🕯️ ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें।
