झारखंड

हजारीबाग पुलिस अधीक्षक का पुलिस केंद्र में औचक निरीक्षण, व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

Mohan Rana 26 May 2026, 05:05 PM 11 views
हजारीबाग पुलिस अधीक्षक का पुलिस केंद्र में औचक निरीक्षण, व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
कार्यालयों, कोत और परेड मैदान का निरीक्षण कर एसपी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक द्वारा मंगलवार को पुलिस केंद्र हजारीबाग का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस केंद्र स्थित विभिन्न कार्यालयों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने परिचारी परिवार कार्यालय, परिचारी, परिवहन पदाधिकारी कार्यालय, परिचारी जी.पी. कार्यालय, कोत तथा मैगजीन गार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में लंबित कार्यों की समीक्षा की और उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कार्यालय कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी कार्यालय संबंधी कार्यों का निष्पादन समयबद्ध एवं प्रभावी तरीके से किया जाए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस केंद्र स्थित परेड मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड मैदान की साफ-सफाई, रखरखाव एवं समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस केंद्र की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करना, प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाना तथा पुलिसकर्मियों के कार्यस्थल की सुविधाओं को व्यवस्थित रखना बताया गया। इस निरीक्षण से पुलिस केंद्र के अधिकारियों और कर्मियों में कार्य के प्रति सजगता और जिम्मेदारी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।