झारखंड

हजारीबाग पुलिस की अपील: ईद-उल-जुहा पर शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं पर्व

Mohan Rana 25 May 2026, 03:16 PM 51 views
हजारीबाग पुलिस की अपील: ईद-उल-जुहा पर शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं पर्व
“सेवा ही लक्ष्य” — सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बकरीद के लिए हजारीबाग पुलिस की खास अपील
ईद-उल-जुहा (बकरीद) के पावन अवसर पर हजारीबाग पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाएं। निर्धारित स्थलों पर ही नमाज अदा करें तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना, आपत्तिजनक पोस्ट, फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें। अफवाह फैलाना और धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली गतिविधियां दंडनीय अपराध हैं। किसी भी अप्रिय घटना, असामाजिक गतिविधि या अफवाह की सूचना तुरंत डायल 112 या कंट्रोल रूम व्हाट्सएप नंबर 8002529349 पर दें। हजारीबाग पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर — “सेवा ही लक्ष्य”।