झारखंड

हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन: POCSO मामलों के 28 फरार आरोपी गिरफ्तार, रातभर चला विशेष अभियान

Mohan Rana 08 Jul 2026, 09:22 AM 62 views
हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन: POCSO मामलों के 28 फरार आरोपी गिरफ्तार, रातभर चला विशेष अभियान
30 टीमों, 107 पुलिसकर्मियों की संयुक्त कार्रवाई; महिलाओं से जुड़े अपराधों पर पुलिस की सख्त नजर।
हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर 6/7 जुलाई 2026 की रात पूरे जिले में महिलाओं से संबंधित अपराधों और POCSO मामलों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष समकालीन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान के लिए जिलेभर में 30 विशेष टीमों का गठन किया गया, जिनमें 107 पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे। सभी पुलिस उपाधीक्षकों और पुलिस निरीक्षकों के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान कुल 28 फरार अपराधियों एवं वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। हजारीबाग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा। 👉 पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि आपके क्षेत्र में कोई फरार अपराधी या वारंटी छिपा हुआ है, तो इसकी सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाना को दें। सूचना का सत्यापन कर त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जनदर्पण न्यूज़ 24 खबर वही, जो सच कहे। #HazaribaghPolice #Hazaribagh #JharkhandPolice #POCSO #CrimeControl #WomenSafety #PoliceAction #BreakingNews #JanDarpanNews24