झारखंड

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

Mohan Rana 07 Jul 2026, 05:14 PM 56 views
हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
कटकमसांडी थाना क्षेत्र में छापेमारी, नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार।
हजारीबाग पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कटकमसांडी थाना क्षेत्र के डांढ गांव में छापेमारी कर 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. रिजवान, मो. रफीक और छोटन साव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 25 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार में संलिप्त होने की बात स्वीकार की। इस मामले में कटकमसांडी थाना कांड संख्या 109/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हजारीबाग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। 📍 स्थान: कटकमसांडी, हजारीबाग