झारखंड

हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता, लोहसिंघना थाना क्षेत्र में चोरी कांड का उद्भेदन, 4 आरोपी गिरफ्तार

Mohan Rana 26 May 2026, 07:50 AM 120 views
हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता, लोहसिंघना थाना क्षेत्र में चोरी कांड का उद्भेदन, 4 आरोपी गिरफ्तार
चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बरामद किए चोरी के सामान, सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए।
Hazaribag Police को लोहसिंघना थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना के उद्भेदन में बड़ी सफलता मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 15 मई 2026 की रात्रि लोहसिंघना थाना अंतर्गत ग्राम मंडई में अज्ञात चोरों द्वारा एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में लोहसिंघना थाना कांड संख्या 55/26 दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का सफल उद्भेदन किया और चोरी में शामिल सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए कई सामान बरामद किए हैं, जिनमें पीतल के परात, दिया, कटोरा, कड़ाही, डेकची, लोटा, ग्लास, बाल्टी के अलावा ड्रिल मशीन एवं कटर मशीन शामिल हैं। इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, थाना प्रभारी लोहसिंघना, ओपी प्रभारी पेलावल, तकनीकी शाखा के पुलिस पदाधिकारी एवं लोहसिंघना थाना के सशस्त्र बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। हजारीबाग पुलिस ने कहा है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।