झारखंड

हजारीबाग पुलिस के एक और जवान ने तोड़ा दम, सड़क हादसे में घायल आरक्षी नरेश कुमार यादव का निधन

Mohan Rana 17 Jul 2026, 06:29 PM 64 views
हजारीबाग पुलिस के एक और जवान ने तोड़ा दम, सड़क हादसे में घायल आरक्षी नरेश कुमार यादव का निधन
पुलिस लाइन में पूरे सम्मान के साथ दी गई अंतिम सलामी, एसपी समेत अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों को दी सांत्वना।
🇮🇳 कर्तव्य निभाते-निभाते शहीद हुए हजारीबाग पुलिस के जवान, घायल आरक्षी नरेश कुमार यादव ने इलाज के दौरान तोड़ा दम 🕊️ पुलिस लाइन में पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम सलामी, एसपी सहित सभी अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि दिनांक 14 जुलाई 2026 को चालकुशा थाना की पुलिस टीम कांड के अनुसंधान के क्रम में धनबाद जिले के बरवाड़ा थाना क्षेत्र से लौट रही थी। इसी दौरान हुए भीषण सड़क हादसे में एक सिपाही की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, जबकि तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसी हादसे में घायल आरक्षी नरेश कुमार यादव का इलाज रांची के मेडिकल अस्पताल में चल रहा था। लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद 17 जुलाई 2026 की देर रात करीब 1:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। आज हजारीबाग पुलिस केंद्र में उनके पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हजारीबाग, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), एसडीपीओ बड़कागांव, सदर एवं बरही, डीएसपी मुख्यालय/सीसीआर सहित अनेक पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आरक्षी को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। 🙏 जनदर्पण न्यूज़ 24 दिवंगत आरक्षी नरेश कुमार यादव को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें।