झारखंड
हजारीबाग पुलिस का 'मिशन क्लियरेंस' शुरू, लंबित मामलों पर एसपी का सख्त एक्शन
वारंट तामील, साइबर अपराध, नशा कारोबार और जमीन विवाद पर विशेष अभियान; हर सोमवार होगी लंबित मामलों की समीक्षा।
हजारीबाग पुलिस का 'मिशन क्लियरेंस' शुरू, लंबित मामलों पर एसपी का बड़ा एक्शन!
हजारीबाग पुलिस अब लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए पूरी तरह एक्शन मोड में है। पुलिस अधीक्षक ने सदर अनुमंडल के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिया कि वर्ष 2025 से पहले और वर्तमान के सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द निष्पादन किया जाए।
📌 प्रमुख निर्देश: ✅ जमानती और गैर-जमानती वारंटों का विशेष अभियान चलाकर तामील
✅ साइबर अपराध से जुड़े लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन और आरोपियों की गिरफ्तारी
✅ अवैध नशा कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई
✅ हर सोमवार लंबित मामलों की समीक्षा बैठक
✅ आम जनता की शिकायतों का समयबद्ध समाधान
✅ जमीन विवाद के मामलों की थाना दिवस में समीक्षा कर त्वरित कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने, अपराधियों पर शिकंजा कसने तथा आम लोगों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए सभी अधिकारी पूरी गंभीरता और जवाबदेही के साथ कार्य करें।
📰 जनदर्पण न्यूज़ 24
