झारखंड
झारखंड में तंबाकू-गुटखा कारोबारियों पर बड़ा प्रहार, 26 मई से राज्यव्यापी छापेमारी अभियान शुरू
स्वस्थ झारखंड की ओर कदम — तंबाकू मुक्त समाज बनाने का संकल्प
झारखंड सरकार ने सार्वजनिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 26 मई से पूरे राज्य में तंबाकू और गुटखा की अवैध बिक्री के खिलाफ एक महीने का विशेष छापेमारी अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। राज्य के सभी जिलों के उपायुक्त (डीसी) और सिविल सर्जन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इस अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग और जिला प्रशासन संयुक्त रूप से दुकानों, पान गुमटियों और अन्य बिक्री केंद्रों की जांच करेंगे। अवैध रूप से तंबाकू और गुटखा बेचने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सरकार ने आम लोगों से अपील की है कि गुटखा और तंबाकू जैसे नशे से दूरी बनाएं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर “स्वस्थ झारखंड, समृद्ध झारखंड” के निर्माण में सहयोग करें।
