झारखंड

कलेक्ट्रेट में 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान, लोगों को मिले अधिकारों और कानूनों की जानकारी

Mohan Rana 29 May 2026, 01:44 PM 17 views
कलेक्ट्रेट में 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान, लोगों को मिले अधिकारों और कानूनों की जानकारी
छोटे विवादों का निःशुल्क समाधान और कानूनी सहायता के लिए आगे आया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
हजारीबाग कलेक्ट्रेट परिसर में झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को घरेलू हिंसा, डायन-भूत प्रतिषेध अधिनियम, पोक्सो एक्ट, मोटर वाहन कानून, बाल श्रम, नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव और साइबर अपराध जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर बताया गया कि छोटे-छोटे आपसी विवादों का निःशुल्क समाधान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से बातचीत और समन्वय से कराया जा सकता है। साथ ही जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक अदालत, मासिक लोक अदालत, टोल फ्री नंबर 15100 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे।