झारखंड

कनहरी ओवरब्रिज के पास ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, 7 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

Mohan Rana 10 Aug 2026, 04:12 PM 65 views
कनहरी ओवरब्रिज के पास ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, 7 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद
स्कूटी से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने पहुंचा था आरोपी, पुलिस ने दबोचा; ₹1,500 नकद भी बरामद
हजारीबाग में ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई कनहरी ओवरब्रिज के पास 7 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, स्कूटी व ₹1,500 नकद बरामद हजारीबाग में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 09 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति होंडा डिओ स्कूटी संख्या JH02AP-5619 से कोर्रा थाना क्षेत्र के कनहरी ओवरब्रिज के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के उद्देश्य से पहुंचने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, हजारीबाग श्री रूपक कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने कनहरी ओवरब्रिज के समीप गुप्त रूप से निगरानी शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान होमलाइट कंपनी के माचिस के डिब्बे के अंदर एल्युमिनियम फॉयल में छोटी-छोटी पुड़ियों में करीब 07 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस ने मौके से ब्राउन शुगर, होंडा डिओ स्कूटी और ₹1,500 नकद बरामद कर विधिवत जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरभ तिर्की, उम्र करीब 29 वर्ष, पिता विजय तिर्की, निवासी दीपगढ़ा, थाना कोर्रा, जिला हजारीबाग के रूप में हुई है। इस मामले में कोर्रा थाना कांड संख्या 144/26, दिनांक 09.08.2026 के तहत धारा 21(b)/22(b)/25 NDPS Act में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर हजारीबाग श्री रूपक कुमार सिंह, कोर्रा थाना प्रभारी, पु०अ०नि० रमेश यादव सहित कोर्रा थाना रिजर्व गार्ड के पुलिसकर्मी शामिल रहे।