झारखंड
लातेहार में ACB का बड़ा एक्शन: पंचायत सचिव 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
मनिका प्रखंड के बड़काडीह पंचायत सचिव नागेश्वर रजक पर ACB की कार्रवाई, पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया जारी।
लातेहार जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। मनिका प्रखंड अंतर्गत बड़काडीह पंचायत के सचिव नागेश्वर रजक को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और पंचायत सचिव को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें ACB की टीम अपने साथ ले गई, जहां आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई के बाद स्थानीय प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले में ACB द्वारा विस्तृत जांच जारी है और आगे भी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
