झारखंड

मुहर्रम को लेकर कटकमदाग थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील

Mohan Rana 22 Jun 2026, 03:35 PM 25 views
मुहर्रम को लेकर कटकमदाग थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील
थाना प्रभारी ने गणमान्य लोगों के साथ की बैठक, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर हुआ विचार-विमर्श
हजारीबाग में आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर कटकमदाग थाना प्रभारी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने आम लोगों के बीच सुरक्षा एवं विश्वास का संदेश दिया। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों एवं नागरिकों के साथ बैठक कर मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श किया। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश प्रसारित नहीं करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।