झारखंड

नई दिल्ली में सजा झारखंड का रंग, ‘झारखंड महोत्सव-02’ में दिखी लोक संस्कृति की भव्य झलक

Mohan Rana 18 Aug 2026, 03:41 PM 27 views
नई दिल्ली में सजा झारखंड का रंग, ‘झारखंड महोत्सव-02’ में दिखी लोक संस्कृति की भव्य झलक
दिल्ली के मंच पर गूंजी झारखंड की लोकधुन, सांसद मनीष जायसवाल ने कलाकारों का बढ़ाया उत्साह
नई दिल्ली में सजा झारखंड का रंग 🇮🇳🌿 नई दिल्ली के मंडी हाउस स्थित एलटीजी ऑडिटोरियम में ‘झारखंड महोत्सव-02’ का भव्य आयोजन हुआ, जहां झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, लोक नृत्य, संगीत, कला और पारंपरिक विरासत की शानदार झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने शामिल होकर कलाकारों और आयोजकों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को देशभर में पहुंचाने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी मिट्टी, लोक कला और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। झारखंड एसोसिएशन दिल्ली एवं ओमेगा ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। 🇮🇳❤️ झारखंड की संस्कृति… झारखंड की पहचान… देश की शान!