झारखंड

नशा मुक्त झारखंड अभियान को लेकर दारू पुलिस की जागरूकता पहल

Mohan Rana 04 Jul 2026, 02:39 PM 44 views
नशा मुक्त झारखंड अभियान को लेकर दारू पुलिस की जागरूकता पहल
JSLPS के सहयोग से महिला सुरक्षा, मानव तस्करी और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाया गया जागरूकता अभियान।
झारखंड सरकार द्वारा संचालित "नशा मुक्त राज्य हो हमारा" अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर शनिवार, 4 जुलाई 2026 को दारू थाना क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी दारू ने दारू प्रखंड अंतर्गत झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर महिला उत्पीड़न, मानव तस्करी तथा मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव एवं रोकथाम को लेकर लोगों को जागरूक किया। अभियान के दौरान उपस्थित लोगों से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने तथा महिला सुरक्षा एवं मानव तस्करी के प्रति सतर्क रहने की अपील की गई।