झारखंड
पेलावल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चार दिन से लापता नाबालिग बेटी सकुशल बरामद
14 जुलाई से घर से लापता थी किशोरी, पुलिस ने खोजकर परिजनों को सुरक्षित सौंपा।
पेलावल ओपी क्षेत्र के ग्राम अलाकाडीहा निवासी शमशेर अंसारी की नाबालिग पुत्री 14 जुलाई 2026 को बिना किसी को बताए घर से चली गई थी। इस संबंध में पिता द्वारा पेलावल ओपी में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी, पेलावल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम के साथ खोजबीन शुरू की। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे उसके परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया।
पेलावल पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की।
