झारखंड
"परोपकार सम धर्म न कोई": सीनियर सिटीजन फोरम के सत्संग में जटायु के आदर्श चरित्र का संदेश
जटायु के त्याग, सेवा और धर्मपालन से प्रेरणा लेने का आह्वान, रामराज्य के आदर्शों पर चला सत्संग।
🙏 "परोपकार सम धर्म न कोई" 🙏
नोएडा के सेक्टर-79 स्थित गौर स्पोर्ट्स वुड सोसाइटी में जीएसडब्ल्यू सीनियर सिटीजन फोरम द्वारा आयोजित सत्संग में धर्म, सेवा और त्याग का प्रेरणादायक संदेश दिया गया।
फोरम अध्यक्ष ब्लड मैन निर्मल जैन ने कहा कि हमारे भीतर राम और रावण दोनों मौजूद हैं। जीवन का उद्देश्य अपने अंदर के रावण को समाप्त कर राम के आदर्शों को अपनाना है।
सांस्कृतिक सचिव शैलेश सिन्हा ने जटायु के चरित्र को कविता और प्रसंगों के माध्यम से प्रस्तुत करते हुए बताया कि कैसे वृद्धावस्था में भी जटायु ने माता सीता की रक्षा के लिए रावण से युद्ध कर अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनका जीवन हमें परोपकार, साहस और धर्म की रक्षा का संदेश देता है।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सिंघल ने गणेश वंदना से की। नवरत्न गर्ग और विनोद गोयल ने भी अपने विचार साझा किए। श्रद्धालु एक घंटे से अधिक समय तक सत्संग में भावविभोर होकर जुड़े रहे।
