झारखंड

प्रिंस खान गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली

Mohan Rana 30 Jul 2026, 02:56 AM 88 views
प्रिंस खान गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली
बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक सिंह की बड़ी कार्रवाई, देर रात कई राउंड चली फायरिंग के बाद एक अपराधी घायल।
हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और फरार गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के हथियारबंद गुर्गों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंग का एक अपराधी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अन्य फरार अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।