झारखंड
राशन के बदले पैसे मांगे तो तुरंत करें शिकायत : DC
चावल, गेहूं, नमक और चना दाल बिल्कुल मुफ्त—पैसे मांगने वाले डीलरों पर होगी कार्रवाई
राशन के बदले पैसे मांगे तो तुरंत करें शिकायत : उपायुक्त
हजारीबाग। उपायुक्त हेमंत सती ने जिले के सभी राशन कार्डधारियों से अपील की है कि पीडीएस केंद्र से निर्धारित खाद्यान्न निःशुल्क प्राप्त करें।
चावल, गेहूं, नमक और चना दाल के लिए लाभुकों से कोई राशि नहीं ली जानी है। यदि कोई डीलर राशन देने के एवज में पैसे की मांग करता है, तो इसकी तत्काल शिकायत करें।
📞 जिला नियंत्रण कक्ष : 8002529349
उपायुक्त ने कहा कि शिकायत की जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले डीलर के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, सोना सोबरन योजना के तहत धोती-साड़ी का वितरण सरकार द्वारा निर्धारित 10 रुपये की दर पर किया जाता है।
