झारखंड

सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर सक्रिय हुए रंजन चौधरी, पेटो उपस्वास्थ्य केंद्र को 24×7 संचालित करने की उठाई मांग

Mohan Rana 04 Jul 2026, 12:42 PM 68 views
सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर सक्रिय हुए रंजन चौधरी, पेटो उपस्वास्थ्य केंद्र को 24×7 संचालित करने की उठाई मांग
मौसमी बीमारियों पर भी जताई चिंता, डीडीटी छिड़काव, फॉगिंग और जनजागरूकता अभियान तेज करने का किया आग्रह; सिविल सर्जन ने जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा।
सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार से मुलाकात कर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे उठाए। रंजन चौधरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग-522 पर स्थित पेटो अतिरिक्त उपस्वास्थ्य केंद्र को 24 घंटे एवं सातों दिन संचालित करने, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की ताकि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर इलाज मिल सके। उन्होंने बरही अनुमंडल अस्पताल में टूटा स्ट्रेचर सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी पर भी चिंता जताते हुए तत्काल सुधार की मांग की। साथ ही मानसून के दौरान बढ़ रहे मलेरिया, टाइफाइड, डेंगू और चिकनगुनिया के खतरे को देखते हुए पूरे जिले में मिशन मोड में डीडीटी छिड़काव, फॉगिंग, मच्छरदानी वितरण और जनजागरूकता अभियान चलाने का आग्रह किया। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए पेटो स्वास्थ्य केंद्र को सुदृढ़ करने, बरही अस्पताल की व्यवस्था सुधारने और मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए जल्द प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिया।