झारखंड

ट्रैफिक जवानों की मेहनत को सलाम, सुनील बने ‘बेस्ट जवान’

Mohan Rana 17 Aug 2026, 01:54 AM 66 views
ट्रैफिक जवानों की मेहनत को सलाम, सुनील बने ‘बेस्ट जवान’
राजन कुमार पासवान को मिला ‘बेस्ट टर्नआउट’ का सम्मान
हजारीबाग में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में जुटे ट्रैफिक जवानों के उत्कृष्ट कार्य और अनुशासन को लगातार सम्मानित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर इस सप्ताह भी सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। यातायात व्यवस्था में बेहतर योगदान और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सुनील प्रजापति को ‘बेस्ट जवान ऑफ द वीक’ और राजन कुमार पासवान को ‘बेस्ट टर्नआउट ऑफ द वीक’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने दोनों जवानों को उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन के लिए बधाई दी। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे सम्मान से जवानों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें बेहतर तरीके से कर्तव्य निभाने की प्रेरणा मिलती है। इससे पहले पिछले सप्ताह आयुष कुमार और पीताम्बर गोप को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया था।