झारखंड

टाटीझरिया के बेरहो में भूमि विवाद ने लिया हिंसक रूप, रास्ता बंद कर फसल रौंदी, रंगदारी मांगने का आरोप

Mohan Rana 30 Jun 2026, 11:28 AM 11 views
टाटीझरिया के बेरहो में भूमि विवाद ने लिया हिंसक रूप, रास्ता बंद कर फसल रौंदी, रंगदारी मांगने का आरोप
पीड़ित परिवार ने 30 लोगों पर लगाया जान से मारने की धमकी, फसल बर्बाद करने और मानसिक प्रताड़ना का आरोप; एसपी व अंचल अधिकारी से लगाई न्याय और सुरक्षा की गुहार।
हजारीबाग जिले के टाटीझरिया थाना क्षेत्र के बेरहो गांव से भूमि विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक किसान परिवार ने आरोप लगाया है कि वर्षों से खेती की जा रही पैतृक जमीन को लेकर दबंगों ने न केवल उनके खेत का रास्ता बंद कर दिया, बल्कि ट्रैक्टर से उनकी फसल भी रौंद दी। पीड़ित चंद्रकिशोर प्रसाद के अनुसार, वर्ष 1991 में परिवार के बीच आपसी सहमति से भूमि का बंटवारा हुआ था और पिछले करीब 35 वर्षों से उनका परिवार उसी जमीन पर खेती कर अपना जीवन-यापन कर रहा था। लेकिन 24 जून की सुबह करीब 25 से 30 लोग हथियारों के साथ पहुंचे और खेत तक जाने वाले रास्ते को बांस-बल्ली लगाकर बंद कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर दबंगों ने खेत में लगी फसल को ट्रैक्टर से नष्ट कर दिया और दो लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। इतना ही नहीं, परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित का कहना है कि अपनी जान बचाने के लिए उन्हें मौके से भागकर जंगल में शरण लेनी पड़ी। पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि उनके घर के सामने गोबर और कचरा डालकर लगातार मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है, जिससे घर की महिलाएं और बच्चे भय और तनाव में जी रहे हैं। इस मामले में पीड़ित ने करीब 30 लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत पुलिस अधीक्षक, अंचल अधिकारी और टाटीझरिया थाना में दी है। उन्होंने निष्पक्ष जांच, रास्ते से अवैध अतिक्रमण हटाने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। फिलहाल यह सभी आरोप शिकायतकर्ता के आवेदन पर आधारित हैं। पुलिस और प्रशासन की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति